उदयपुर के आयुष व दक्षिता विजेता

जोधपुर मे सम्पन्न हुई ए.आर.सी.ए. राज्य स्तरीय अण्डर 11 बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बालक बालिका विजेता पर अपना कब्जा जमाया।

 | 

उदयपुर के आयुष व दक्षिता विजेता

जोधपुर मे सम्पन्न हुई ए.आर.सी.ए. राज्य स्तरीय अण्डर 11 बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बालक बालिका विजेता पर अपना कब्जा जमाया।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में लेकसिटी के एम.एम.वी.एम के आयुष भोजक ने जोधपुर के कौस्तव माहेश्वरी को, लेकसिटी के हार्दिक गुप्ता को, सिकर के चिराग को, जोधपुर के अंकित पटियाल को, जयपुर के रूद्रदमन को, लेकसिटी के दक्ष दक को, जयपुर के अनिरूद् खण्डेलवाल से ड्राॅ कर 6.5 अंक बनाकर विजेता व सेन्ट एन्थोनी के दक्ष दक ने 6 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वही बालिका वर्ग में विद्या भवन की दक्षिता कुमावत ने जालोर की काव्या ठाकुर को, जौधपुर की आन्या जैन को, तनिशा भागचन्दानी को, जयपुर की आशी उपाध्याय को, लेकसिटी की आन्या चावत को, लेकसिटी की चार्वी पाटीदार को व जयपुर की तेजस्वी नरेश सिंह से ड्राॅ कर 6.5 अंक के साथ विजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरूस्कार प्रदान किए गए व शेष सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News