
इंटरनेशनल स्कूल फैडरेशन द्वारा साइप्रस – यूरोप में आयोजित वर्ल्ड कप बास्केटबॉल चैम्पियनशीप में भारतीय टीम की और से खेलकर उदयपुर की बिटिया आयुषी बोल्या लौट आयी है। यह जानकारी देते हुए आयुषी के पिता चंद्रशेखर बोल्या ने बताया कि आयुषी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया और वहां से उसे जुलुस के रूप में लाया गया। सांयकाल को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल राज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक टी. सी. डामोर ने की, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एस पी एंटी करप्शन प्रसन्न कुमार खमेसरा, खेल संघ के अध्यक्ष ललित सिंह जी झाला एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान सम्मिलित हुई ।

आयुषी ने कहा कि उसे प्रेरित करने में माता पिता के अलावा उसके भाई शिखर का बडा योगदान रहा है। आयुषी ने बताया कि साईप्रस में कुल 48 टीमों में से भारतीय टीम के गा्रउण्ड के भीतर और बाहर के अनुशासन को देखते हुए फेयर टीम का अवार्ड दिया जाकर सभी खिलाडियों को मेडल दिये गये। आयुषी ने बताया कि ऐसा वर्ल्ड कप चार वर्ष में एक बार होता है और भारतीय टीम ने पहली बार इसमें हिस्सा लिया। उसनें अपने खेल का श्रेय सेंट ग्रीगारियस की अध्यापिका पुष्पा शर्मा, एम के शर्मा को दिया। आयुषी के ताउजी प्रकाश बोल्या ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत भंवर सेठ ने किया। कृष्णा चौहान ने आयुषी के उज्जवल भविष्य करते हुए उद्बोधन प्रदान किया। ललित सिंह झाला ने कहा कि जब जब भी आयुषी को जरूरत होगी खेल संघ उसके साथ है और भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि बास्केटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय चार खेलों में सम्मिलित है किंतु हमारी विडम्बना है कि राजस्थान का राज्य खेल होने के बावजूद भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मांगी लाल गरासिया ने कहा कि प्रथम बार राजस्थाल में खेल नीति की घोषणा की गयी है। उन्होनें पूर्व वक्ताओं की इस बात को स्वीकारते हुए कहा सरकार ऐसी नीति बनाऐगी जिससे कि कोई भी खिलाडी हो चाहे वह किसी भी विभाग अथवा किसी भी विद्यालय का हो, सभी को आगे बढने के लिये हर संभव सहायता दी जावेगी। इस अवसर पर चंद्र शेखर बोल्या ने आयुषी के बारे में जानकारी देते हुए उसकी आज तक की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सेंट ग्रिगोरियस स्कूल के फादर जॉजै वर्गिस, प्रिंसीपल जॉर्ज ऐ थॉमस ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में परिवार जन के अतिरिक्त क्रीडा परिषद् के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड के अध्यक्ष हेमन्त गोखरू, पी.एस.तलेसरा, सी.पी.तलेसरा, किरणमल सावनसुखा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्यवाद प्रकाश बोल्या ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेन्द्र सेठ ने किया।