फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड का बढ़ा दायरा, अब 6 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा फायदा

 | 
फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड का बढ़ा दायरा, अब 6 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा फायदा 

Udaipur Times, New Delhi, भिवानी : सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चिरायु आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करते हुए अब 1.80 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी योजना का लाभ लेने का अवसर दिया है। पात्र परिवार परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज सत्यापित वार्षिक आय के आधार पर निर्धारित प्रीमियम का भुगतान कर प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत वार्षिक आय के अनुसार प्रीमियम निर्धारित किया गया है। 1.80 लाख रुपये से तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को 1,500 रुपये, तीन लाख रुपये से छह लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को 4,000 रुपये तथा छह लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को 5,000 रुपये वार्षिक प्रीमियम देना होगा।

उन्होंने बताया कि योजना के लिए पंजीकरण एवं भुगतान पोर्टल 30 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा। योजना के तहत प्रदेश के 1,307 सूचीबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News