बी.ए. व एम.एम. की रिक्त सीटों पर होंगे प्रवेश
सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक सामाजिक एवं मानविकी महाविद्यालय में बी.ए., एम.ए. व बी.ए. ऑनर्स के रिक्त पड़े सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए आर्ट्स कॉलेज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कुलपति को ज्ञापन दिया जिस पर कुलपति ने तुरंत कारवाई करते हुए आगामी ७ सितम्बर प्रवेश करने के आदेश जारी कर दिए।

विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के कारण सुविवि के संघटक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को रोक दिया गया था। छात्रसंघ चुनाव पूर्ण होने के बाद आटर्स कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित परमार ने मंगलवार को एम.ए., बी.ए. व बी.ए. ऑनर्स की रिक्त पडी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया था।
इस संबंध में कुलपति ने उसी वक्त रजिस्ट्रार से वार्ता कर नियमित/स्वपोषित पाठयक्रमों में निर्धारित प्रवेश क्षमता से कम प्रवेश को देखते हुए विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता को निर्देशित कर आगामी ७ सितम्बर तक एम.ए., बी.ए. व बी.ए. ऑनर्स में रिक्त पडी सीटों पर योग्य विद्यार्थियों को प्रवेश देने के आदेश जारी कर दिए ।