बच्चा चोर समझ किन्नर की पिटाई

बच्चा चोर समझ किन्नर की पिटाई

शहर की सवीना स्थित कृषि उपज मंडी में आज सुबह बच्चा चोर होने के शक में लोंगों ने एक किन्नर को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उस किन्नर को लोगो स

 

बच्चा चोर समझ किन्नर की पिटाई

उदयपुर 31 अगस्त 2019, शहर की सवीना स्थित कृषि उपज मंडी में आज सुबह बच्चा चोर होने के शक में लोंगों ने एक किन्नर को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उस किन्नर को लोगो से सुरक्षित बचाकर ले गई। बाद में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह किन्नर बच्चा चोर नहीं हैं, बल्कि अपने किन्नरों के समूह के साथ बांसवाड़ा से उदयपुर किसी काम से आया हुआ था।

पूर्व में भी शहर के बेदला क्षेत्र में एक नशेड़ी जो की महिला के कपडे पहनकर भीख माँग रहा था उसे भी लोगो ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर डाली थी। इस एक महीने में जिले में यह तीसरी वारदात है। इस तरह की वारदातों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है, जो बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर किसी भी बेकसूर के साथ पिटाई कर देते हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

आज भी लोगों ने बिना सोचे समझे बच्चा चोर होने की अफवाह फैला कर एक किन्नर के साथ मारपीट कर डाली। पुलिस अब घटना में लिप्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना रही है। घटना में लिप्त लोगो को चिह्नित किया जा रहा है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal