उदयपुर में बड़े दिनों बाद बरसे बदरा
एक तरफ जहाँ देश के दक्षिण में स्थित केरल में बादल जमकर कहर बरसा रहे है, जहाँ लोगो की जान पे बन आई है, वहीँ लेकसिटी पर इस मानसून में बादलो की मेहरबानी कम ही रही है। बड़े दिनों बाद आज उदयपुर में बादलों ने आज जमकर अमृत बरसाया। दोपहर के बाद शहर में झमाझम ने लोगो के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। करीब एक सवा घंटे तक आज बरसात हुई। लोगो ने भी जमकर इसका लुत्फ़ उठाया।

लगभग एक सवा घंटे की बारिश में सड़को पर पानी नदियों के रूप में बह निकला। हालाँकि नगर निगम की मेहरबानी से अधकचरे निर्माण कार्य की सामग्री और शहर के गड्डो में पानी भर जाने से लोगो को दिक्कत ज़रूर आई लेकिन बड़े दिनों के बाद सावन की झड़ी ने लोगो को राहत अवश्य दी है।