सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बुरी खबर ! अब हर किसी को नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ
Udaipur Times, Solar Panel Subsidy : आजकल सोलर पैनल में लोगों के लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं। ऐसे में वे इनके फ़ायदे-नुकसान से लेकर मिलने वाली सब्सिडी तक हर चीज़ के बारे में जानकारी चाहते हैं। इसलिए, कई लोग इन्हें लगवाने की योजना बना रहे हैं। सोलर पैनल लगवाने से न सिर्फ़ बिजली के बिल में काफ़ी राहत मिलती है, बल्कि सरकारी सब्सिडी भी बहुत फ़ायदेमंद साबित हो सकती है।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 'PM सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना' के तहत सब्सिडी पाने के लिए कुछ खास शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है और हर कोई इसके लिए पात्र नहीं है? आइए, इस सब्सिडी का लाभ उठाने के नियमों के बारे में जानते हैं।
पात्रता की शर्तें क्या हैं?
यदि आप PM सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना होगा:
आवेदक का भारतीय नागरिक होना ज़रूरी है।
घर के लिए बिजली का वैध कनेक्शन होना अनिवार्य है।
सोलर पैनल लगवाने के लिए घर की छत मज़बूत और अच्छी हालत में होनी चाहिए।
आप पहले से किसी दूसरी सोलर योजना का लाभ न ले रहे हों।
ध्यान दें कि यह सरकारी योजना केवल रिहायशी घरों के लिए है।
सब्सिडी के लिए कौन पात्र नहीं है?
PM सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी इन श्रेणियों के लिए उपलब्ध नहीं है:
फ़ैक्टरी या औद्योगिक जगहों पर लगाए गए सोलर पैनल इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
कमर्शियल इमारतों, जैसे दुकानों, व्यावसायिक परिसरों या ऑफ़िस के लिए सब्सिडी नहीं दी जाती है।
सरकारी ऑफ़िस या अन्य सरकारी इमारतों पर लगाए गए सोलर पैनल भी सब्सिडी के लिए पात्र नहीं हैं।
ध्यान देने वाली बात
अगर आप PM सूर्य घर योजना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए बिना सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाते हैं, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सब्सिडी के लिए पात्र होने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन और अन्य ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
