Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है, आज कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश आने का अलर्ट भी जारी किया है। आज सुबह से कई जिलों और शहरों में बारिश देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला और करनाल में तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भी बारिश हो सकती है। Haryana Weather
वहीं आज हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, दादरी और भिवानी में मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 4 अगस्त से बारिश आने वाली है।

