हरियाणा के कई जिलों में बिगड़ा मौसम, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

 | 
हरियाणा के कई जिलों में बिगड़ा मौसम, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज शनिवार दोपहर को प्रदेश के महेंद्रगढ़ में मौसम बदलने से आंधी के बाद तेज बारिश हुई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने मिली जानकारी के अनुसार सात जिलों- महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश-आंधी की चेतावनी दी है। Haryana Weather

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो दिन राज्य में बारिश होने के आसार लगाए गए है। Haryana Weather

फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के नये पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन यानि 6 और 7 जून तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में इसके बाद 11 जून को मौसम फिर से बदलेगा और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार बन रहे है। Haryana Weather

सलाह

मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा के जिलों में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News