कटारिया के समर्थन में बडगॉव मण्डल ने सोंपा ज्ञापन

भाजपा नेता गुलाब चन्द कटारिया का सीबीआई की चार्जशीट मे नाम आने के बाद इसके विरोध मे भाजपा नेताओ द्वारा ज्ञापन देने का दौर जारी है।

 | 

भाजपा नेता गुलाब चन्द कटारिया का सीबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद इसके विरोध मे भाजपा नेताओ द्वारा ज्ञापन देने का दौर जारी है।

इसी को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी बड़गाव मण्डल की ओर से राष्ट्रपति के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सोंपा गया। ज्ञापन मे बताया गया है कि राजस्थान की कांग्रेस नीति सरकार के द्वारा सीबीआई का दुरूपयोग किया जा रहा है।

सरकार के द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत कटारिया को फंसाया गया है। ज्ञापन मे मांग की गई है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और कटारिया को उचित न्याय दिलाया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News