बजरंग सेना मेवाड ने किया रक्तदान
बजरंग सेना मेवाड एवं लोक मित्र ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में 09 दिवसीय हनुमान जयंति समारोह के समापन के अवसर पर बजरंगियोें ने 64 युनिट रक्त दान किया। कर्णवीर सिंह राठोड ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमावत, संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार थे।

इस अवसर पर भंवर पटेल, अभिषेक मेनारिया, प्रताप सिंह बस्सी, महेन्द्र सिंह जगत, रमेश सिंह, हीरालाल पटेल, बलिदान सिंह, शिव सिंह सोलंकी सहित कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
चिकित्सा शिविर का आयोजन:- बजरंग सेना मेवाड की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तचाप, मौसमी बिमारी, त्वचा सम्बंधी रोगों की जांच कर निशुल्क इलाज किया गया।