महादेव के जयकारो के बीच निकली बाल कावड यात्रा
सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से रविवार को गंगु कुण्ड से अशोक नगर स्थित सांडेश्वर महादेव तक बाल कावड़ यात्रा निकाली गई। संयोजक सम्पतलाल माहेश्वरी ने बताया कि प्रातः 10 बजे पुष्कर दास महाराज, वरदीचंद राव, मनोहर चौधरी, पार्षद जगद नागदा, बजरंग सेना के कमलेन्द्र सिंह पंवार, मानसिंह हाडा, लक्ष्मण सिंह यादव मोहन साहू ने गंगा के चैथे पाये गंगु कुण्ड पर स्थापित महादेव की पूजा अर्चना कर कावड यात्रा को रवाना किया।

शहर के विभिन्न मार्गो से होती कावड यात्रा सांडेश्वर महादेव पहुंची जहाॅ महादेव का अभिषेक किया गया। कावड यात्रा में छोटे छोटे बच्चे उत्साह के साथ अपने कंधों पर कावड उठा महादेव का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बाल कावडियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए उनके अभिभावक भी उनके साथ जयकारा लगाते चल रहे थे।
पुष्कर दास महाराज ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कारों के बीच बच्चों में बचपन से ही डाले जिससे भारतीय परम्परा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके। इस अवसर पर नरेश वैष्णव, कृष्णकांत कुमावत, महेश भावसार, भरत मेघवाल ने पूरे रास्ते व्यवस्था संभाली।
यहा से निकली कावड यात्रा:
प्रवक्ता सुरेश रावत ने बताया कि कावड यात्रा गंगु कुण्ड, आयड, भूपालपुरा, अशोक नगर मोक्ष मार्ग होते हुए सांडेश्वर महादेव पहुंची जहाॅ कावडियों द्वारा महादेव का जलाभिषेक किया।