बागोर की हवेली में ‘बाल नाट्य कार्यशाला’ शुरू
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से बालकों में वैचारिक और रचनात्मक सुधार लाने, उनमें कलात्मक गुणों का विकास करने तथा उनमें कला को परखने व सराहने का गुण विकसित करने के ध्येय के साथ-साथ दीपावली की छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग करने के के लिये आयोजित ‘‘बाल नाट्य कार्यशाला’’ बागोर की हवेली में शुक्रवार को प्रारम्भ हुई।

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा के अनुसार जयपुर की विख्यात चिल्ड्रन थिएटर विशेषज्ञ बबिता मदान के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के पहले दिन मदान ने बच्चों में कला की संभावानाओं को खोजने के क्रम में विभिन्न उपक्रम करवाये जिसमें शारीरिक व मानसिक व्यायाम तथा एक्शन रिएक्शन जैसी गतिविधियाँ करवाई।
पहले दिन जिज्ञासु बच्चों ने अपना परिचय देने के साथ साथ नाटक के बारे में अपने पूर्व के अनुभव बताये। आगामी 21 अक्टूबर तक चलनी वाली इस कार्यशला में बालकों को नाट्य कला के विभिन्न तत्वों से रूबरू करवाने के साथ ही एक नाटक तैयार करवाया जायेगा।