बांस की खेती बनेगी कमाई का नया जरिया

उदयपुर में 50 किसानों को दी आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग
 | 
Bamboo Cultivation

 

Udaipur Times, National Bamboo Mission: 3 जुलाई 2026 । समन्वित राष्ट्रीय बागवानी मिशन की उप योजना राष्ट्रीय बांस मिशन अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव में प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। National Bamboo Mission

प्रशिक्षण प्रभारी एवं कृषि अधिकारी उद्यान फतेह सिंह ने बताया कि उद्यान आयुक्तालय जयपुर से राष्ट्रीय बांस मिशन अन्तर्गत उदयपुर जिले को लक्ष्य आवंटित किया गया। इसके तत कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव में 2 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। उद्घाटन सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव के डाॅ. प्रफुल्ल भटनागर, उप निदेशक उद्यानिकी डाॅ. कैलाश चन्द्र शर्मा, कीट वैज्ञानिक डाॅ. दीपक जैन , उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. मनप्रीत सिंह, पशु चिकित्सक डाॅ. ओमप्रकाश साहू एवं उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. कपिल आमेटा उपस्थित रहे तथा बांस उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। National Bamboo Mission

डाॅ. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वन विशेषज्ञ डाॅ. सतीश शर्मा, पूर्व प्रसार शिक्षा निदेशक एम.पी.यू.ए.टी डाॅ. इन्द्रजीत माथुर, उप वन संरक्षक मुकेश कुमार सैनी द्वारा किसानों को बांस का महत्व, उसके उपयोग एवं आय बढ़ाने के साथ-साथ सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला और भूमि के कटाव को रोकने में सबसे अच्छा सहायक बताया। National Bamboo Mission

डाॅ. माथुर द्वारा बांस से निर्मित होने वाली कई प्रकार की सामग्री जैसे फर्नीचर, खिलौने, बर्तन, सजावटी सामान कागज उद्योग, कोयला उद्योग आदि में उपयोग के बारे में बताया। डाॅ. सतीश शर्मा द्वारा बांस की उम्र, रोपाई एवं कटाई की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के साथ-साथ किसानों को बांस नर्सरी एवं बांस उत्पादन क्षेत्र देवला कोटड़ा, स्वरूपगंज सिरोही 2 दिवसीय भ्रमण हेतु भी भेजा गया। मौके पर विभाग से कृषि पर्यवेक्षक मनीष कलाल एवं सत्यनारायण आचार्य, कृषि विज्ञान केन्द्र से डाॅ. भगवत सिंह चौहान एवं लगभग 50 किसान उपस्थित रहें। National Bamboo Mission
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News