2 हजार तक UPI पेमेंट करने पर नहीं लगेगा बैंक शुल्क, सरकार का बड़ा फैसला

 | 
2 हजार तक UPI पेमेंट करने पर नहीं लगेगा बैंक शुल्क, सरकार का बड़ा फैसला 

Udaipur Times, New Delhi : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। UPI से 2,000 तक भुगतान पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर कोई शुल्क नहीं लगा सकेगा । केंद्र ने सोमवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर इसे स्पष्ट किया है। 2,000 तक UPI भुगतान अभी भी शुल्क मुक्त हैं। माना जा रहा है कि इससे 2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क का रास्ता खुला है। 

अभी न शुल्क लगाने का फैसला हुआ है, न दर तय हुई है। नोटिफिकेशन में 2,000 तक UPI ट्रांजैक्शन, रुपये डेबिट कार्ड को ऐसे पेमेंट माध्यमों में रखा गया है, जिन पर बैंक या सिस्टम प्रोवाइडर शुल्क नहीं ले सकते।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News