Bank Holiday : 4 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक ! देखें छुट्टियों की नई लिस्ट ?
Udaipur Times, Bank Holidays : भारत में प्राइवेट और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अगले सप्ताह 22 जून से 28 जून 2026 के बीच कुल चार दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, इस हफ्ते में 25 जून से 28 जून के दौरान लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।
किन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक?
अगले सप्ताह बैंक निम्न तारीखों पर 25 जून 2026: कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे (मुहर्रम के कारण), 26 जून 2026: देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे (मुहर्रम के कारण), 27 जून 2026: चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद और 28 जून 2026: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
25 और 26 जून को क्षेत्रवार छुट्टियां
25 जून को विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। 26 जून को देश के कई बड़े शहरों और राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी, जिनमें अगर्तला, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर शामिल हैं।
RBI की जून 2026 छुट्टियों की सूची
RBI कैलेंडर के अनुसार जून महीने में अलग-अलग कारणों से बैंक अवकाश तय किए गए हैं:
25 जून: विजयवाड़ा में मुहर्रम के कारण छुट्टी
26 जून: कई राज्यों में मुहर्रम के कारण बैंक बंद
29 जून: शिमला में संत गुरु कबीर जयंती
30 जून: आइजोल में क्षेत्रीय अवकाश (Remna Ni)
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग ऐप, NEFT, RTGS और ATM सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कुछ समय पर मेंटेनेंस के कारण अस्थायी दिक्कतें आ सकती हैं।
इस हफ्ते लगातार कई दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को पहले से अपनी बैंकिंग योजना बनानी होगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24x7 उपलब्ध रहेंगी, जिससे जरूरी लेन-देन में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
