Bank Holiday : 27 नवंबर को सभी बैंकों में रहेगा अवकाश, जाने छुट्टी की वजह ?

 | 
27 नवंबर को सभी बैंकों में रहेगा अवकाश, जाने छुट्टी की वजह ?

Udaipur Times,  Bank Holiday 2026 :  बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 27 नवंबर शुक्रवार को बैंको में अवकाश रहने वाला हैं। अगर आप भी   27 नवंबर को बैंक ब्रांच जाने की सोच रहे है तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले रहने वाले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक शुक्रवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।

27 नवंबर, शुक्रवार को कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanthi) के उपलक्ष्य में कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन भक्त कवि, संत, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री कनक दास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आप जरूरी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) जैसे UPI ऐप्स का उपयोग करके वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं, रिचार्ज कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। 

आप नकद निकालने के लिए ATM का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंकिंग ऐप्स के जरिए आप अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और कई अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News