Bank Holiday : लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सभी बैंक ! जानिए छुट्टी की वजह ?

 | 
लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सभी बैंक ! जानिए छुट्टी की वजह ?

Udaipur Times, Bank Holiday Alert:  बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 27, 28 और 29 नवंबर को लगातार तीन दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला हैं। जानकारी के मुताबिक अगर आप भी इन दिनों में  बैंक जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बड़ी काम की होने वाली है। Bank Holiday RBI के कैलेंडर के अनुसार तीन दिन तक  बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में 27 नवंबर शुक्रवार को बैंक खुले रहेंगे।

27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) इस दिन कनकदास जयंती के अवसर पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन संत, कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री कनक दास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

जानकारी के लिए आपकों बता दें की दिल्ली और ऐसे अन्य राज्यों में बैंक केवल 28 नवंबर (चौथा शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) को बंद रहेंगे, जबकि कर्नाटक में शुक्रवार की छुट्टी जुड़ने से लगातार तीन दिन (27 से 29 नवंबर) शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

बैंक अवकाश के दौरान केवल शाखाओं में जाकर होने वाले कामकाज प्रभावित होते हैं। ग्राहकों के लिए UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। चेक क्लियरेंस या शाखा से जुड़े जरूरी कामों के लिए ग्राहक संबंधित दिन और राज्य की छुट्टी को ध्यान में रखकर योजना बना सकते हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News