बैंक ऑफ ब$डौदा का 107वां स्थापना दिवस
बैंक ऑफ बडौदा के 107वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय आयोजन के तहत विविध कार्यक्रम हुए। संस्था के 25 सदस्यों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्घता जतायी।
बैंक ऑफ बडौदा के 107वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय आयोजन के तहत विविध कार्यक्रम हुए। संस्था के 25 सदस्यों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्घता जतायी।
मुख्य प्रबंधक बी.एल.जैन ने बताया कि बैंक की ओर से उपमहाप्रबंधक एम.एल.बिहाणी, सहायक महाप्रबंधक बी.के.नलवाया के हाथों जिले के विभिन्न विद्यालयों को 25 कम्प्यूटर वितरित किए गए है। हरिओम निराश्रित गृह के 100 अनाथ बच्चों को भोजन, स्कूल बेग एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया।
रविवार को उदयपुर में सांस्कृतिक संध्या एवं ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विगत 18 जुलाई को सिरोही जिले के जावल में 100वीं बैंक शाखा का शुभारंभ हुआ। समापन अवसर पर उदयपुर शहर में दुपहिया रैली निकालकर ग्राहक जागरूकता का संदेश दिया।