बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026: 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, सैलरी ₹1.20 लाख तक, 20 जुलाई तक करें आवेदन
Udaipur Times, Job Alert: 1 जुलाई 2026। बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओ के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर (जनरल बैंकिंग स्ट्रीम) के 779 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹64,820 से ₹1,20,940 तक का बेसिक वेतन मिलेगा।
उक्त पदों हेतु आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है। आयु सीमा अल्लाह लग पदों के अनुसार 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस सामान्य एवं अन्य वर्गों के लिए 850 रूपये जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रूपये तय की गई है।
बैंक ऑफ़ इंडिया में चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा। लिखित परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें दो विषय होंगे जिसमे अंग्रेजी भाषा के 25 प्रश्न और प्रोफेशनल नॉलेज के 100 प्रश्न होंगे।
अंग्रेजी का पेपर केवल क्वालिफाइंग होगा यानि इसे पास करना तो ज़रूरी होगा लेकिन इसके नबंर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। मेरिट प्रोफेशनल नॉलेज के अंको के आधार पर बनेगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत जवाब पर 1/4 अंक काटे जाएंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें 100 अंको का इंटरव्यू देना होगा।
