बैंक ऑफ़ इंडिया की डबोक शाखा नवीन परिसर में

अग्रणी राष्ट्रीयकृत बैंक, बैंक आफ इंडिया की डबोक स्थित शाखा अपने नवीन परिसर में स्थानान्तरित हो गर्इ है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बैंक के उप आंचलिक प्रबन्धक अनिल देशपांडे ने बैंक की विभिन्न ग्राहकोन्मुखी योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित जन समुदाय को बैंक सेवाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया।

 | 

समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी डायेक्टर जनरल (आल इंडिया रेडियो) माणिक आर्य ने बैंक व्यवसाय विकास की महत्ती संभावनाओं एवं क्षेत्र के सर्वंगीण विकास में बैंक आफ इंडिया के योगदान के बारे में विचार रखे।

समारोह के अंत में उदयपुर स्थित बैंक की फतेहपुरा रोड़, शाखा के मुख्य प्रबंधक जगदीश गि्रवान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रबन्धक जीएल गुंजेटिया, ललित जैन, आर के नायक सहित डबोक और उदयपुर के कर्इ गणमान्य नागरिक एवं बैंकर्स उपसिथत थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News