बैंक में निकली 1538 पदों पर बम्पर भर्ती, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Udaipur Times, Bank Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के पदों पर विशेष भर्ती अभियान 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 1538 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें की ये भर्तियां एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की बैकलॉग सीटों को भरने के लिए निकाली गई हैं।
जाने भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रोसेस
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
उम्मीदवार के पास भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री 31 दिसंबर 2026 तक प्राप्त हो जानी चाहिए। इसके अलावा फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक परीक्षा पास करने का प्रमाण पेश करना होगा।
आयु
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। इसके अलावा ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल, एससी, एसटी को 5 साल और दिव्यांग को 10 साल की छूट है।
फीस
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन, डीएक्सएस के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क है और ओबीसी, अन्य सभी कैटेगरी के लिए 750 रुपए फीस है।
सैलरी
चयनित उम्मीदवार को 24,050 - 64,480 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
एग्जाम पैटर्न
प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम में हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
ऐसे करें आवेदन :
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
