बैंकिंग लोकपाल माधवी शर्मा ने बैंकिंग सेवाओं पर दी जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से संचालित बैंकिंग लोकपाल के तहत बैंकिंग सेवाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बैंकिंग लोकपाल श्रीमती माधवी शर्मा ने गुरुवार को शहर के होटल राजदर्शन में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की।

उन्होंने बैंकिंग लोकपाल के उद्देश्यों एवं गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि यह आमजन के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई योजना है जिसमें बैंकों से संबंधित शिकायत एवं समस्या का त्वरित समाधान हो सके।
उन्होंने बताया कि इसके तहत उन्हीं शिकायतों पर कार्यवाही की जाती है जो प्रार्थी द्वारा लोकपाल को लिखित में दी गई हो। इसके साथ ही बगैर सबूत के दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार के प्रकरणों एवं वकीलों के माध्यम से प्रेषित की गई शिकायतों को इसमें शामिल नहीं किया जाता है।
लोकपाल ने बताया कि लोकपाल कार्यालय को शिकायत भेजने से पहले उस शिकायत को संबंधित बैंक को भेजना होता है। उन्होेंने बताया कि कार्यालय में न्यायालय/कन्ज्यूमर कोर्ट में लम्बित मामलों पर सुनवाई नहीं होती है।
इस मौके पर उप महाप्रबंधक श्री जे.आर. सांख्यान, सहायक महाप्रबंधक श्री एम.एल. बलाई, श्री एस.एम. मिश्रा, प्रबंधक श्रीमती रानी चन्द्रिमा, बैंकिंग लोकपाल निजी सचिव श्री बी.एल.शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।