अगस्त महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Udaipur Times, Bank Holidays : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। जुलाई का महीना खत्म होने वाला है। अगर आप को अगले महीने बैंक में जरूरी काम है और आप बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम आने वाली है। अगस्त महीने में 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है।
आइए बैंक जाने से पहले देखें बैंक कब खुले रहेंगे और कब बंद रहेंगे …
अगस्त 2026 बैंक छुट्टियों की लिस्ट
2 अगस्त- रविवार
4 अगस्त- इस दिन बैंक केर पूजा के चलते अगरतला में बंद रहेंगे.
8 अगस्त- इस दिन बैंक तेंदोंग ल्हो रुम फात के चलते गंगटोक में बंद रहेंगे.
9 अगस्त- रविवार
13 अगस्त- इस दिन बैंक पैट्रियट्स डे के चलते इंफाल में बंद रहेंगे.
15 अगस्त- इस दिन बैंक स्वतंत्रता दिवस के चलते पूरे देश में बंद रहेंगे.
16 अगस्त- रविवार
19 अगस्त- इस दिन बैंक महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के चलते अगरतला में बंद रहेंगे.
22 अगस्त- चौथा शनिवार
23 अगस्त- रविवार
25 अगस्त- इस दिन बैंक ओणम और मिलाद-उन-नबी के चलते कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बंद रहेंगे.
26 अगस्त- इस दिन बैंक कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद, बारावफात, मिलाद-उन-नबी और तिरुओणम के चलते बंद रहेंगे. बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों में बैंक शाखाएं इस दिन बंद रहेंगी.
28 अगस्त- इस दिन बैंक रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यनकाली जयंती के चलते अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे.
30 अगस्त- रविवार
