आज सोमवार को कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक ! देखें जुलाई महीने में कब-कब रहेगी छुट्टियाँ ?

 | 
आज सोमवार को कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक ! देखें जुलाई महीने में कब-कब रहेगी छुट्टियाँ ?

Udaipur Times, Bank Holiday on 6 July : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार, 6 जुलाई को अगर आपको भी कोई बैंक से जुड़ा काम है तो आज हम आपके लिए जरूरी जांकररी लेकर आए है।  आज देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

RBI की छुट्टियों की नई लिस्ट के मुताबिक, 6 जुलाई को कुछ चुनिंदा राज्यों में सरकारी और निजी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है।

Bank Holiday आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे....

इन राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक

पश्चिम बंगाल

देश के महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के विशेष अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के सभी बैंक बंद रहेंगे।

मिजोरम

मिजोरम में आज 'MHIP Day' (मिजो ह्मेइछे इंसुइखौम पावल दिवस) मनाया जाएगा, जिसके चलते राज्य सरकार और आरबीआई के निर्देशानुसार वहां के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। Bank Holiday

क्या अन्य शहरों में भी बंद रहेंगे बैंक?

आज पूरे देश में छुट्टी नहीं है। दिल्ली, मुंबई, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना और उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक अपने सामान्य समय पर खुलेंगे। Bank Holiday

जुलाई 2026 में बैंक की छुट्टियां(RBI)

5 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

6 जुलाई (सोमवार): MHIP डे / डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती (मिजोरम और पश्चिम बंगाल में बंद)

9 जुलाई (गुरुवार): बेहदेहिनखलाम (मेघालय में बंद)

11 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार (पूरे देश में)

12 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

16 जुलाई (गुरुवार): रथ यात्रा / कांग / हरेला (ओडिशा, उत्तराखंड और मणिपुर में बंद)

17 जुलाई (शुक्रवार): यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि (मेघालय में बंद)

18 जुलाई (शनिवार): द्रुकपा त्शे-जी (सिक्किम में बंद)

19 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

22 जुलाई (बुधवार): खारची पूजा (त्रिपुरा में बंद)

25 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार (पूरे देश में)

26 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

ये सेवाएं रहेंगी चालू Bank Holiday

UPI पेमेंट सामान्य रूप से काम करेंगे।

इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। Bank Holiday

एटीएम (ATM) से कैश निकालने और जमा करने की सुविधा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News