शुक्रवार 20 नवंबर को बैंकों में रहेगा अवकाश, जाने छुट्टी की वजह ?

 | 
 शुक्रवार 20 नवंबर को बैंकों में रहेगा अवकाश, जाने छुट्टी की वजह ?

Udaipur Times,  Bank  Holiday 2026 :   बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।  शुक्रवार को बैंको में अवकाश रहने वाला हैं। अगर आप भी 20 नवंबर को बैंक ब्रांच जाने की सोच रहे है तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले रहने वाले हैं या नहीं।  RBI के कैलेंडर के मुताबिक बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 20 नवंबर को उत्तराखंड (देहरादून रीजन) में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। यह क्षेत्रीय अवकाश उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व 'इगास-बग्वाल' (Igas-Bagwal) के उपलक्ष्य में दिया गया है।

इगास-बग्वाल उत्तराखंड का एक बेहद महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है, जिसे दिवाली के ठीक 11 दिन बाद मनाया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर पहाड़ों में 11 दिन बाद पहुंची थी, जिसके बाद से यहां यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों में दीये जलाते हैं, पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं और भैलो खेलते हैं।

बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आप जरूरी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) जैसे UPI ऐप्स का उपयोग करके वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं, रिचार्ज कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। 

आप नकद निकालने के लिए ATM का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंकिंग ऐप्स के जरिए आप अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और कई अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News