Udaipur Times, Bank Holiday 2026 : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कल मंगलवार को बैंको में अवकाश रहने वाला हैं। अगर आप भी कल 3 नवंबर को बैंक ब्रांच जाने की सोच रहे है तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले रहने वाले हैं या नहीं। कल मंगलवार को RBI के कैलेंडर के मुताबिक बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मंगलवार 3 नवंबर को सिक्किम राज्य में बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम में लहाबाब डुचेन त्योहार मनाया जाता है।
इस हफ्ते छुट्टियों की बात करें तो 3 नवंबर को सिक्किम में 'लहाबाब डुचेन' की क्षेत्रीय छुट्टी के अलावा देश भर में बैंक या सरकारी दफ्तरों में कोई दूसरा त्यौहार अवकाश नहीं है।
छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करें
बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आप जरूरी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) जैसे UPI ऐप्स का उपयोग करके वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं, रिचार्ज कर सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
आप नकद निकालने के लिए ATM का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंकिंग ऐप्स के जरिए आप अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और कई अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।