हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक ! जाने छुट्टी की वजह ?

 | 
हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक ! जाने छुट्टी की वजह ?

Bank Holiday on November 24 : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कल 24 नवंबर को हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले है। अगर आप भी बैंक जाने का प्लान बना रहे है तो यह खबर जरूर जान ले ताकि आपको किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। 

भारतीय रिजर्व बैंक के ऑफिसियल अवकाश कैलेंडर के अनुसार, कल मंगलवार, 24 नवंबर को हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहने वाली है। 

RBI की आधिकारिक छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर छुट्टी घोषित किया गया है। Bank Holiday

किन-किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?

उत्तर प्रदेश में लखनऊ और कानपुर सहित पूरे राज्य में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश के अलावा आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। Bank Holiday

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। Bank Holiday

27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती के मौके पर कर्नाटक (बेंगलुरु सहित) में बैंक बंद रहेंगे।

28 नवंबर (शनिवार): चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। Bank Holiday

29 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News