बांसवाड़ा: सल्लोपाट गांगडतलाई पशु चिकित्सा उपकेंद्र के पशुधन निरीक्षक को किया निलंबित
Udaipur Times, Banswara News: पशुपालन विभाग ने अनुशासनहीनता के मामले में बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट गांगडतलाई पशु चिकित्सा उपकेंद्र में कार्यरत पशुधन निरीक्षक खातुराम पारगी के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग के निदेशक डाॅ. सुरेश चंद मीना के हस्ताक्षर से निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। Banswara News
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान पारगी का मुख्यालय अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) पशुपालन विभाग, जयपुर के कार्यालय में रहेगा। विभाग के निदेशक डाॅ सुरेश मीना ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में अनुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग में कामचोरी, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा सेवा नियमों के उल्लंघन अथवा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Banswara News
उल्लेखनीय है कि जिला नोडल अधिकारी डाॅ टीकमचंद आनंद द्वारा बार-बार फोन किए जाने के बाद भी जब पशुधन निरीक्षक से संपर्क नहीं हो सका, तब संयुक्त निदेशक बांसवाड़ा को केंद्र के निरीक्षण के निर्देश दिए गए परंतु केंद्र बंद पाया गया। तब केंद्र के निरीक्षण के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया। दल द्वारा निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं,जिनका कोई स्पष्ट कारण नहीं पाया गया। Banswara News
