दिवाली की रात बापू बाजार में चोरी

दिवाली की रात शहर के मुख्य मार्किट बापू बाजार में एक नमकीन की दुकान में चोरों ने गल्ला तोड़ के गल्ले में रखे क़रीब आठ हज़ार रुपयों पर हाथ साफ कर लिया।
 | 
बापू बाजार स्थित नमकीन की दुकान में हुई वारदात  

उदयपुर 28 अक्टूबर 2019 । दिवाली की रात शहर के मुख्य मार्किट बापू बाजार में एक नमकीन की दुकान में चोरों ने गल्ला तोड़ के गल्ले में रखे क़रीब आठ हज़ार रुपयों पर हाथ साफ कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नमकीन की दुकान के मालिक सुखलाल साहू ने बताया कि वे रात करीब 2 बजे तक दुकान पर ही थे। तब तक तो बापू बाजार में पुलिस गश्त भी थी। रात को घर जाने के बाद सुबह लौटे तो दुकान का शटर बीच से उंचा था। जब दुकान खोल कर देखी तो गल्ला टूटा हुआ मिला। गल्ले में रखे 7-8 हजार रूपए चोरी कर ले गए।  बदमाश दुकान का शटर उंचा कर अंदर घुसे और काउंटर पार कर गल्ले तक पहुंचे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News