बार एसोसिएशन ने निष्पक्ष जाँच की मांग की

आज बार एशोसिएशन ने पिछले दिनों ए.सी.बी द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़े गए लोक अभियोजक के मामले में निष्पक्ष जाँच करने के लिए भ्रष्ट

 | 

बार एसोसिएशन ने निष्पक्ष जाँच की मांग की

आज बार एशोसिएशन ने पिछले दिनों ए.सी.बी द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़े गए लोक अभियोजक के मामले में निष्पक्ष जाँच करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक, जयपुर के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।

जानकारी हैं कि 11 जनवरी को उदयपुर के भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने लोक अभियोजक गणपत चौधरी को डॉ. राजरानी शर्मा के मुकदमे की अच्छी पैरवी करने के लिए 18 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा था।

डॉ. राजरानी शर्मा पर पिछले वर्ष तुलसी पत्नी गोपाल शर्मा के ईलाज के दौरान लापवाही बरतने से मौत हो जाने का आरोप था।

बार एशोसिएशन, उदयपुर के अध्यक्ष ने बताया कि गणपत चौधरी को इस प्रकरण में फंसाया गया हैं। 4 जनवरी को गणपत चौधरी व डॉ. राजरानी शर्मा के बीच गर्मागर्मी होते हुए बहस हो गई थी, उसी कारण से चौधरी को फंसाया गया हैं।

बार एशोसिएशन ने ज्ञापन में दोनों पक्षों की 1 जनवरी से 11 जनवरी तक की कॉल डिटेल की मांग करते हुए, निष्पक्ष जाँच का अनुरोध किया हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News