बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा
बार एसोसिएशन, उदयपुर के महासचिव रामलाल जाट द्वारा बार एसोसिएशन, उदयपुर की कार्यकारिणी वर्ष 2017 के होने वाले चुनाव हेतु अधिसूचना जारी की गई।

बार एसोसिएशन, उदयपुर के महासचिव रामलाल जाट द्वारा बार एसोसिएशन, उदयपुर की कार्यकारिणी वर्ष 2017 के होने वाले चुनाव हेतु अधिसूचना जारी की गई।
चुनाव कार्यक्रम अनुसार दिनांक 18.12.2016 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वित्त सचिव, पुस्तकालय सचिव के विभिन्न पदों पर मतदान किया जायेगा। चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न करने हेतु एडवोकेट श्री सुरेश चन्द्र द्विवेदी एवं श्री राजेश कुमार उपाध्याय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान के दिन सभी अधिवक्ताओं को अपना परिचय-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परिचय पत्र के अभाव में मतदान से वंचित कर दिया जायेगा। चुनाव कार्यक्रम 1– मनोनयन पत्र प्रस्तुति:- दिनांक 30.11.2016 बुधवार से 03.12.2016 शनिवार समय प्रातः 10 बजे से अपराहन 3.00 बजे तक 2– मनोनयन पत्रों की जांच:- दिनांक 03.12.2016 (शनिवार) को अपराहन 3.30 बजे 3- वैध सूचि का प्रकाशन :- दिनांक 03.12.2016 (शनिवार) को अपराहन 5.00 बजे 4- नाम वापसी :- दिनांक 05.12.2016 सोमवार से 06.12.2016 मंगलवार समय प्रातः 10 से अपराहन 3.00 बजे तक 5- नाम वापसी के पश्चात् अंतिम सूचि का प्रकाशन:- दिनांक 06.12.2016 को अपराहन 4.00 बजे। 6- मतदान तिथि एवं समय:- दिनांक 18.12.2016 (रविवार) समय प्रातः 10.00 बजे से अपराहन 2.00 बजे तक 7- मतगणना:- मतदान समाप्ति के पश्चात्