महिला के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में बार एसोसिएशन ने सोंपा ज्ञापन

दिल्ली मे चलती बस में युवती के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में बार एशोसिएशन ने कलेक्टर को राष्टपति के नाम सोपा ज्ञापन। दिल्ली मे हुर्इ घटना पर उदयपुर की जनता मे रोष देखा गया है।

 | 
महिला के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में बार एसोसिएशन ने सोंपा ज्ञापन

दिल्ली मे चलती बस में युवती के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में बार एसोसिएशन ने कलेक्टर को राष्टपति के नाम सोपा ज्ञापन। दिल्ली मे हुर्इ घटना पर उदयपुर की जनता मे रोष देखा गया है।

बार एशोसिएशन महासचिव महेन्द्र कुमार नागदा के नेतृत्व में महिला अधिक्ताओ द्धारा आज ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में बताया गया है की दिल्ली जो की देश की राजधानी है वहाँ पर भी महिलाएँ सुरक्षित नही तो देश के छोटे शहरों एव गावों में महिलाओं पर प्रश्न चिन्ह खडा होता है की उनकी सुरक्षा किस प्रकार से है।

जिस तरह की घटना दिल्ली में सरेआम हुर्इ है जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। साथ ही बार एसोसिएशन ने जल्द आरोपीयों को गिरप्तारी के साथ कडी से कडी सजा दिलाने की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News