बरकतनगर को मिली शुद्ध पेयजल की सौगात

उदयपुर, 20 सितंबर 2019 जिले के प्रभारी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने शुक्रवार को गिर्वा उपखण्ड क्षेत्र के बरकतनगर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में पेयजल परियोजना के तहत 2.91 करोड़ की लागत से निर्मित 10 लाख लीटर पेयजल क्षमता वाली नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण किया।

 | 

बरकतनगर को मिली शुद्ध पेयजल की सौगात

प्रभारी मंत्री ने 3 करोड़ की पेयजल टंकी का किया लोकार्पण

उदयपुर, 20 सितंबर 2019 जिले के प्रभारी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने शुक्रवार को गिर्वा उपखण्ड क्षेत्र के बरकतनगर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में पेयजल परियोजना के तहत 2.91 करोड़ की लागत से निर्मित 10 लाख लीटर पेयजल क्षमता वाली नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण किया।

आज दोपहर यहां पहुंचे प्रभारी मंत्री ने लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण करते हुए विधिवत लोकार्पण किया और लोगों को दी जा रही राहत के बारे में जानकारी देते हुए बधाईयां दी।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

इस मौके पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक सज्जन कटारा व त्रिलोक पूर्बिया, विवेक कटारा, समाजसेवी डॉ. शंकर यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) संजय कुमार और क्षेत्रीय पार्षद आदि मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News