बसंतोत्सव कार्यक्रम आयोजित

श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम में बसंतोत्सव कार्यक्रम
 | 

उदयपुर 4 फ़रवरी 2020 । श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम में बसंतोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

संस्थान की मंत्री ममता रांका ने बताया कि इस अवसी पर महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन कर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। सामयिक सूत्र प्रतियोगिता में इन्द्रा चोरड़िया प्रथम, सुनीता भाणावत द्वितीय, वनीता पामेचा तृतीय रही। 

इस अवसर पर पंकज मट्ठा, प्रेमलता करणपुरिया भी विजेता रही। रेखा चोरड़िया ने नींबू रेस, 1 मिनिट गेम, बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें आकांक्षा सेठ, रेखा छाजेड़, इन्द्रा धुपिया विजेता रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News