बच्चों के साथ मनाया बसंत पंचमी उत्सव
माहेश्वरी महिला गौरव ने आज चित्रकूटनगर स्थित महेश पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्हें बच्चों के साथ बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया।
उदयपुर 29 जनवरी 2020 । माहेश्वरी महिला गौरव ने आज चित्रकूटनगर स्थित महेश पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्हें बच्चों के साथ बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया।
अध्यक्ष आशा नरानीवाल ने बताया कि बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं नृत्य के साथ प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बालिकाओं कोे स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता के बारें में बताया। संरक्षक कौशल्या गट्टानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बच्चों पारितोषिक व मिठाई प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सरिता न्याती, शांता सोमानी, मृदुला, राजकुमारी, रेणु, रेखा व महेश संस्थान के अध्यक्ष गोविन्द लावटी, सचिव श्याम मूंदड़ा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।