निवेश के मूल मन्त्र – जल्दी, नियमित एवं दीर्घकालीन

ऐश्वर्या कॉलेज में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप आई.सी.एस.आई की ओर से आयोजित किया गया था, जिसका विषय पूँजी बाजार था और अतिथि वक्ता बकुल पाण्डे थे।

 | 

बकुल पाण्डे पेशे से एडवोकेट हैं एवं इन्हें बौद्धिक सम्पदा, मीडिया से जुड़े सौदों में भी काफी अनुभव प्राप्त है। पाण्डे ने छात्र-छात्राओं को पूँजी निवेश से सम्बन्धित ज्ञान प्रदान किया, जिसमें उन्होनें निवेश करने के विकल्प बताए।

निवेश सिद्धान्तों की अहमियत बताते हुए जोर देते हुए उन्होंने कहा कि, निवेश करने में किसी भी प्रकार का भय न रखें। उन्होनें विशेष रूप से यह बताया कि अपने निवेश से ज्यादा लाभ उठाने के लिए हमें जोखिम भी ज्यादा उठाने पड़ेंगे, पर वे निश्चित रूप सें हमें लाभ देंगे।

छात्र-छात्राओं ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक वर्कशॉप भविष्य में भी आयोजित करने की इच्छा प्रकट की।  वर्कशॉप में सभी भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किये गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News