बैटल मास्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

आचार्य श्री श्याम लाल कुमावत के जन्मदिवस पर आयोजित बैटल मास्टर प्रतियोगिता ( टायर फ्लेप व पुशअप ) आज आलोक स्कुल, फतहपुरा के फ़िटनेस ग्राउंड में आयोजित की गई। जिसमें स्ट्रागं वूमैन में शालू डाँगी, सीनीयर में आनंन्द भारद्वाज विजयी रहे। मास्टर ग्रूप में 69 वर्षीय हरीश चावला को गोल्ड मिला।

 | 

बैटल मास्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर, आचार्य श्री श्याम लाल कुमावत के जन्मदिवस पर आयोजित बैटल मास्टर प्रतियोगिता ( टायर फ्लेप व पुशअप ) आज आलोक स्कुल, फतहपुरा के फ़िटनेस ग्राउंड में आयोजित की गई। जिसमें स्ट्रागं वूमैन में शालू डाँगी, सीनीयर में आनंन्द भारद्वाज विजयी रहे। मास्टर ग्रूप में 69 वर्षीय हरीश चावला को गोल्ड मिला।

कार्यक्रम के आयोजक मदन सोनी नें बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स मैन देवनारायण धायबाई थे। अध्यक्षता निषित कुमावत नें की निर्णायक के रूप में अर्जुन सिंह छीपा व प्रदीप झाला मौजूद रहे।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

सोनी नें बताया कि 50 किलो महिला वर्ग में किरणं डागी प्रथम, 55 किलो में शालू डांगी,प्रथम, 75 किलो में मिताली को प्रथम स्थान मिला। पुरुषो में सब जूनियर में रविन्दर लक्षकार, 55 किलो में राजीव कुमावत, जूनियर में देवेन्द्र कुमार, 60 किलो में रोहित नागदा, 65 किलो में हर्ष चूंण्डावत, 70 किलो में तरूनं नागदा प्रथम रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News