बी बी एम् की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण
गुरुनानक कन्या महाविद्यालय के बी बी एम् संकाय की 50 छात्राओं को आज ओधोगिक भ्रमण पर पायरोटेक इंडिया लिमिटेड ले जाया गया।
गुरुनानक कन्या महाविद्यालय के बी बी एम् संकाय की 50 छात्राओं को आज ओधोगिक भ्रमण पर पायरोटेक इंडिया लिमिटेड ले जाया गया। निदेशक प्रो.जी एम् मेहता ने बताया वहाँ पर बी बी एम् संकाय की अंतिम वर्ष की छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के काम आने वाले उपकरणों एवं पेनल के निर्माण से सम्बंधित जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की गतिविधियों एवं संचालन को भी छात्राओं ने जाना। भ्रमण पर संकाय प्रभारी अनुराधा मालवीया, विनीता वर्मा, रुचिरा सेन, नेहा श्रीवास्तव, पूनम नासा आदि संकाय सदस्य उपस्थित थे।