सेलिब्रेशन मॉल में बीबी की वाईन्स का लाईव शो
भुवाणा स्थित सेलिब्रेशन मॉल में चल रहे रेट्रो समर कार्निवल के तहत रविवार को यू ट्यूब के सुप्रसिद्ध चैनल बी.बी. की वाईन्स के आर्टिस्ट भुवन बम ने उदयपुराईट्स के साथ लाईव चैट शो किया। उल्लेखनीय है कि बी.बी. की वाईन्स के यू ट्यूब पर लगभग 30 लाख फोलोअर्स जिनमें से युवाओं की खासी संख्या है […]
भुवाणा स्थित सेलिब्रेशन मॉल में चल रहे रेट्रो समर कार्निवल के तहत रविवार को यू ट्यूब के सुप्रसिद्ध चैनल बी.बी. की वाईन्स के आर्टिस्ट भुवन बम ने उदयपुराईट्स के साथ लाईव चैट शो किया। उल्लेखनीय है कि बी.बी. की वाईन्स के यू ट्यूब पर लगभग 30 लाख फोलोअर्स जिनमें से युवाओं की खासी संख्या है एवं अभी तक इनके सभी शो को लगभग 41 करोड़ व्यूज मिले हैं। शहर के युवा अपरान्ह 3 बजे से ही अपने चहेते आर्टिस्ट की एक झलक पाने को बेताब नजर आये और जैसे ही सायं लगभग 5 बजे भुवन बम मॉल में आये तो युवाओं ने खचाखच भरे पूरे मॉल को बी..बी.. बी..बी.. का नाम पुकार कर गूँजा दिया । इसके बाद रेट्रो थीम पर परफोरमेन्सेज शुरु हो गयी जिस पर वहाँ मौजूद सभी ने पुराने जमाने के गाने एवं डांस का भरपूर मजा उठाया।
10 जुन तक आयोजित होने वाले समर कार्निवल में एक तरफ जहाँ बच्चों, युवाओं हेतु फन के साथ-साथ विशेष समर-क्लासेज में भाग लेकर स्कील्स डेवलप करने का मौका मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ अन्य सभी के लिये मनोरंजन और शॉपिंग की धूम चल रही है।

