पेपर में त्रुटियों से बी.कॉम छात्र परेशान
सुखाडिया के कॉमर्स कॉलेज में आज बी.कॉम अंतिम वर्ष के पेपर में आउट ऑफ कोर्स सवाल आने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस 100 अंक के पर्चे में 30 अंको के सवाल कोर्स से परे बताए जा रहे हैं।
सुखाडिया के कॉमर्स कॉलेज में आज बी.कॉम अंतिम वर्ष के पेपर में आउट ऑफ कोर्स सवाल आने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस 100 अंक के पर्चे में 30 अंको के सवाल कोर्स से परे बताए जा रहे हैं।
विद्यार्थियों से मिली जानकारी अनुसार कॉमर्स कॉलेज में आज बी.कॉम अंतिम वर्ष का तीसरा पेपर वितीय प्रबन्धन का हुआ जिसमे पार्ट (ब) का प्रशन 10 व पार्ट (सी) का प्रशन 15 कोर्स से नही था, इस सम्बन्ध में कॉलेज प्रबन्धन ने भी कोई ध्यान नही दिया, परन्तु 30 नम्बर के सवालों का गलत होने से छात्र मायूस हो गए हैं।
केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोरना ने बताया कि अभी तक कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को इस बारे में अवगत कराया जाएगा, यह छात्रों के भविष्य का सवाल है तो यूनिवर्सिटी को इसमें सुधार करना ही होंगा तथा अंको की भरपाई के लिए रास्ता निकलना होगा।