8,50,000 रुपये की रिश्वत लेते BDO गिरफ्तार, ACB टीम की बड़ी कार्रवाई

 | 

Udaipur Times, ACB Action : राजस्थान में रिश्वत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। 25 मई को ACB की टीम ने झुंझुनूं में कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (BDO) को साढ़े आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। 

ACB से मिली जानकारी मुताबिक, BDO के खिलाफ ACB को शिकायत मिली थी, जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई में वह गिरफ्तार किया गया है। ACB Action News

850000 रुपये रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि BDO के खिलाफ शिकायत मिली थी। ACB Action

जानकारी के मुताबिक, BDO राजकुमार परिवादी के आवसीय भूखण्ड को व्यवसायिक भूखण्ड में परिवर्तित करने, भूखण्ड की NOC जारी करने की एवज में परिवादी से 8.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। ACB Action News

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत के बाद ACB की टीम ने सत्यापन करवाया इस दौरान आरोपी राजकुमार ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिश्वत राशि स्वयं को देने के लिए कहा गया। ACB Action News इसके बाद ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी को परिवादी से 850000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले में ACB की टीम पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News