‘‘एक्शन उदयपुर’’ के प्रति विसडम बीएड कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने एवं राजकीय विधालय के छात्रों ने दिखाया उत्साह
जिला प्रशासन ने उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आम जनता, विभिन्न संस्थाओं के सहयोग,सुझाव एवं समन्वय से चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम से प्रेरित होकर विसडम बीएड कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, सीसारमा के छात्रों के साथ सीसारमा स्थित बस स्टैंड को सजाया संवारा गया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि सीसारमा स्थित बस स्टैंड को जो कि गंदगी से अटा-पटा था को विसडम बीएड कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, सीसारमा के छात्रों ने देखते ही देखते गंदगी को पूर्ण रूप से हटाया तथा उबड़-खाबड़ जमीन को समतल बनाया।
इसके साथ ही उन्होने बस स्टैंड की दीवारों एवं बाउण्ड्रीवाल का रंग-रोगन कर संवारा। आज वहाँ के आमजन एवं यात्रिगण वहा जाकर न केवल सकुन महसुस करते है वरन् आत्मशांति भी मिलती है। आमजन ने समूह के इस सामाजिक सरोकार के कार्य में भूमिका निभाने के लिए उत्साह वर्धन किया ।
एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर अपना प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जावेगी।