एक्शन उदयपुर के तहत शनि-रवि को मोहता पार्क का सौंदर्यन
उदयपुर शहर के सौंदर्यीकरण के महत्वपूर्ण अभियान ''एक्शन उदयपुर'' के आरंभिक चरण में शनिवार सुबह 7 बजे मोहता पार्क स्थल पर स्वयंसेवी एवं अग्रणी संगठन जुटेंगे।
| May 23, 2014, 19:01 IST
उदयपुर शहर के सौंदर्यीकरण के महत्वपूर्ण अभियान ”एक्शन उदयपुर” के आरंभिक चरण में शनिवार सुबह 7 बजे मोहता पार्क स्थल पर स्वयंसेवी एवं अग्रणी संगठन जुटेंगे।
मोहता पार्क के लिए दो दिवसीय अभियान में सफाई, बल्लियों का रंग-रोगन एवं रिपेयरिंग जैसे कार्य किये जायेंगे।जन भागीदारी से सम्पादित होने जा रहे इस महाभियान के तहत कई प्रमुख व्यवसायियों, समाजसेवी संस्थाओं एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर को स्वच्छ, सुन्दर और हरा-भरा रखने में रुचि दिखाई है।
