सूरजपोल दरवाजे व श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का सौन्दर्यीकरण शुरू
नगर निगम की ओर से सूरजपोल दरवाजे के पास फर्शी, रेलिंग व श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का शुभारम्भ बुधवार को महापौर रजनी डांगी ने किया।
| May 22, 2013, 19:16 IST

नगर निगम की ओर से सूरजपोल दरवाजे के पास फर्शी, रेलिंग व श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के सौन्दर्यीकरण कार्य का शुभारम्भ बुधवार को महापौर रजनी डांगी ने किया।
महापौर डागी ने बताया कि इस कार्य पर 10 लाख रूपये की लागत आएगी। सुरजपोल स्थित दरवाजे के पास संरक्षित तोप स्थल का भी सौन्दर्यीकरण कार्य करवाया जायेगा। इसके साथ ही साथ सुन्दर पुष्प वाले पौधे लगाने हेतु उधान शाखा को निर्देशित कर दिया गया है।
इस अवसर पर पार्षद पारस सिंघवी, के.के.कुमावत, अर्चना शर्मा, पुलिस उपअधीक्षक अन्नत कुमार, सहायक अभियन्ता मनीष अरोड़ा व कनिष्ट अभियन्ता प्रवीण बंसल उपस्थित थे।