हरियाणा में सरकारी नौकरी करते हुए कोच बन लिया वेतन ! खेल अधिकारी समेत 5 नामजद, CM फ्लाइंग जांच में बड़ा खुलासा
Udaipur Times, Haryana News, रेवाड़ी : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह में सरकारी नौकरी करने के बाद भी दो कर्मचारियों को कबड्डी खेल नर्सरी में कोच बना कर वेतन दिलाने के आरोप में नूंह सिटी थाना पुलिस ने खेल विभाग के अधिकारियों समेत पांच पर FIR दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार FIR में गांव उंटका निवासी साजिद खान, मोहम्मद अशफाक, नूंह के कार्यकारी जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा और जिला खेल अधिकारी कार्यालय नूंह के उप अधीक्षक राममेहर को आरोपी बनाया है। मनोज रेवाड़ी में जिला खेल अधिकारी के पद पर हैं।
जानकारी के मुताबिक मामले का खुलासा रेवाड़ी के मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच में हुआ। FIR में आरोप लगाया कि शहीद हसन खां मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में आउटसोर्सिंग / HKRN के तहत कार्यरत दो कर्मचारियों को खेल नर्सरी में कोच लगाकर उनके नाम पर खेल विभाग से भुगतान कराया गया। इस मामले में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने और मिलीभगत के आरोप हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सत्यापन अधिकारी निरीक्षक दीनदयाल हैं। FIR में घटना की अवधि एक जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2026 तक बताई गई है। जांच में जिला खेल अधिकारी कार्यालय नूंह और शहीद हसन खां मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज नल्हड़ से रिकॉर्ड और संबंधित लोगों के बयान लिए गए हैं। रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि अशफाक वर्ष 2019 से वर्तमान समय तक मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में HKRN के तहत हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह साजिद खान वर्ष 2015 से वर्तमान समय तक उसी मेडिकल कॉलेज में HKRN के तहत लिफ्टमैन के पद पर कार्यरत बताए गए हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024-25 में डीपी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन नूंह की कबड्डी खेल नर्सरी का संचालन किया गया। इसमें मोहम्मद अशफाक का नाम कोच के रूप में आवंटित किया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि कार्यकारी जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने फिजिबिलिटी और दस्तावेजों की जांच के बाद अशफाक के नाम नर्सरी आवंटित करने की अनुशंसा की और मंजूरी दिलाई। इसके बाद अशफाक ने खेल विभाग से 20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सरकारी खजाने से वेतन प्राप्त किया। यह इस अवधि में पहले से ही मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में HKRN कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। Haryana News
साजिद भी HKRN कर्मी के तौर पर कार्यरत था
जानकारी के मुताबिक आरोप है कि साजिद खान भी उस समय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में HKRN कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। इसके बाद भी खेल विभाग ने उसे नर्सरी कोच बनाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान किया। उसके खाते में 90 हजार वेतन के रूप में डाले जाने का उल्लेख है। Haryana News
HKRN कर्मचारी होते हुए खेलो इंडिया के लिए किया आवेदन
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अशफाक के HKRN में कार्यरत होने की जानकारी होने के बाद भी उसका नाम खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन में भी शामिल किया गया। 20 फरवरी 2026 के आधार पर निरीक्षण किया गया। इसके बाद निरीक्षण रिपोर्ट 20 फरवरी तथा पुन निरीक्षण रिपोर्ट 5 मार्च को निदेशक खेल विभाग हरियाणा के कार्यालय भेजी गई। Haryana News
मिलीभगत से सरकारी खजाने से वेतन लेने के आरोप
जानकारी के मुताबिक जांच में मोहम्मद अशफाक को 7,47,065 रुपये वेतन के रूप में प्राप्त होने और साजिद खान को 90,000 रुपये वेतन के रूप में प्राप्त होने का उल्लेख है। FIR में दोनों के नाम पर कुल 8,37,065 रुपये सरकारी खजाने से प्राप्त किए जाने और सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप दर्ज है। Haryana News
शिकायत के आधार पर थाना शहर नूंह में FIR दर्ज की गई है। - जगराम, जांच अधिकारी।