महज 22 साल की उम्र में बनी IAS अफसर, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC एग्जाम

 | 
महज 22 साल की उम्र में बनी IAS अफसर, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC एग्जाम  

Udaipur Times, IAS Chandra Jyoti Singh Success Story : ये सफलता की कहानी है चंद्रज्योति सिंह की जिन्होंने 22 साल की उम्र में ही अपने पहले प्रयास में UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने IAS बनने के सपने को पूरा किया। साल 2019 में चंद्रज्योति सिंह ने यूपीएसी सिविल सर्विज एग्जाम में 28वीं रैंक प्राप्त अद्वितीय सफलता हासिल की।

बचपन से ही देश भक्ति का था जुनून 

महज 22 साल की उम्र में बनी IAS अफसर, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC एग्जाम  

बचपन से ही चंद्रज्योति सिंह का देश भक्ति के प्रति जुनून था। उनके पिता, दलबरा सिंह, एक रिटायर्ड आर्मी रेडियोलॉजिस्ट हैं और उनकी मां मीना सिंह भारतीय सेना में सेवा दे चुकी हैं। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि ने चंद्रज्योति को प्रेरित किया कि वे भी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का हिस्सा बनें।

बिना कोचिंग खुद पढ़ाई कर क्रैक किया UPSC 

अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद चंद्रज्योति ने बाद एक साल का ब्रेक लिया और UPSC की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया और पूरी तरह से सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया।

महज 22 साल की उम्र में बनी IAS अफसर, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC एग्जाम  

वे प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं और परीक्षा के नजदीक आते ही यह समय बढ़ाकर 10 घंटे या उससे अधिक कर दिया।

कामयाबी की ओर बढ़ने के लिए धैर्य. विश्वास और मेहनत की जरूरत

चंद्रज्योति सिंह ने युवाओं को सलाह दी कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए एक मजबूत योजना बनाना आवश्यक है। यदि आप अपनी तैयारी को सरल और व्यवस्थित रखते हैं और अपनी बनाई रणनीति पर टिके रहते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।

महज 22 साल की उम्र में बनी IAS अफसर, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC एग्जाम  

उनकी यह सफलता कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो UPSC या किसी अन्य कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कामयाबी की ओर बढ़ने के लिए धैर्य, मेहनत, और आत्म-विश्वास जरूरी हैं। कठिनाइयां आती रहेगी लेकिन मजबूत इरादा और निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी हैं। सपनों को सच करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News