महज 22 साल की उम्र में बनी IAS अफसर, बिना कोचिंग पास किया UPSC एग्जाम
Udaipur Times, Success Story : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है, आज हम इस मेहनत का फल लेने वाली एक आईएएस अफसर की बात करने वाले है जिन्होंने महज 22 की उम्र में यूपीएससी कर इतिहास रचने का काम किया है।

ये कहानी है राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के अडालवाड़ा गांव की सुलोचना मीणा की, सुलोचना ने मात्र 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास कर ली है। 2021 की इस परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 415वीं और एसटी (ST) कैटेगरी में 6वीं रैंक हासिल की है।

सुलोचना के माता-पिता किसान हैं। उनके गांव में लड़कियों की उच्च शिक्षा का चलन नहीं था और आईएएस बनने के उनके सपने का गांव वालों ने अक्सर मजाक उड़ाते हुए उन्हें शादी करने की सलाह दी थी। हालांकि, उनके माता-पिता ने उन्हें ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी भेजा।

आर्थिक तंगी के कारण सुलोचना ने बिना किसी महंगी कोचिंग के परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने अखबारों, एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों, यूट्यूब की फ्री क्लास और सेल्फ-स्टडी के जरिए यह मुकाम हासिल किया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, सुलोचना वर्तमान में झारखंड कैडर में एसडीओ (SDO) के पद पर तैनात हैं। अपने गांव की पहली महिला आईएएस बनने के बाद, अब उनके गांव की अन्य लड़कियां भी उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हो रही हैं।
