Udaipur Times, Snakes Attracting Smells: मानसून और बारिश के मौसम में सांप देखने की खबरें बहुत सुनने को मिलती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की, इस मौसम में बारिश का पानी सांपों के बिलों में भर जाता है, जिससे वे सुरक्षित जगह की तलाश में घरों और रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लेते हैं। ऐसे में घर के आसपास मौजूद कुछ चीजें अनजाने में सांपों को आकर्षित कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर में मौजूद ऐसी 4 चीजों के बारे में, जिनकी गंध या मौजूदगी सांपों को आपकी ओर खींच सकती है।
1. पक्षी और उनके अंडों की महक
घरों में अक्सर कबूतर और पक्षी बालकनी, छत या एसी की आउटर यूनिट के आसपास घोंसला बना लेते हैं। ऐसे स्थानों पर पक्षियों के अंडे और चूजे मौजूद रहते हैं, जो सांपों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में शिकार की तलाश में सांप इन पक्षियों और अंडों की मौजूदगी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। इसलिए घर के आसपास बने पुराने घोंसलों को समय-समय पर हटाना और साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी माना जाता है।
2. चूहों और छोटे जीवों की गंध
जैसा की घरों के स्टोर रूम, गोदाम या बालकनी में अक्सर चूहे आ जाते हैं। चूहे को सांप का पसंदीदा शिकार माना जाता हैं। इसलिए जहां चूहों काफी ज्यादा रहते हैं, वहां सांपों के आने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर घर के आसपास चूहे दिखाई दें, तो उन्हें घर में आना रोकें। साथ ही स्टोर रूम और बालकनी की नियमित सफाई भी करें।
3. सीलन और नमी की गंध
बताया जाता है की सांपों को ठंडी, नम और अंधेरी जगहें काफी ज्यादा पसंद होती हैं। ऐसे में घर के आसपास पाइपलाइन की लीकेज, पानी जमा होने, गीली दीवारों या सीलन वाली जगहों पर सांपों के आने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही नमी वाली जगहें सांप छिपने और आराम करने के लिए सुरक्षित माहौल देती हैं।
4. पालतू जानवरों के खाने की गंध
जैसा की कई बार पालतू जानवरों का खाना खुला रखा रह जाता है और कीट-पतंगे भिनभिनाने लगते हैं। इससे सांप आकर्षित होते हैं औघर में खींचे चलते हैं। ऐसे में घर में पालतू जानवरों को तुरंत साफ करें और फैलाकर न रखें।