घर में सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें कौन सा पैनल रहेगा फायदेमंद, जाने On-Grid, Off-Grid या Hybrid के बीच का फर्क ?
Udaipur Times, Which solar panel system should you choose: इन दिनों लोग बिजली का बिल कम करने के लिए अपनी छतों पर सोलर पैनल (Solar Panel) लगवा रहे हैं। सोलर पैनल लगवाने के कई फ़ायदे हैं, लेकिन सिर्फ़ पैनल लगवाना ही काफ़ी नहीं है। अपने घर की जरूरतों के हिसाब से सही सोलर पैनल Solar Panel) चुनना फ़ायदेमंद हो सकता है।
क्या आप जानते हैं कि बाज़ार में कई तरह सोलर पैनल के उपलब्ध हैं जिनमें ऑन-ग्रिड (On-Grid), ऑफ़-ग्रिड (Off-Grid) और हाइब्रिड सोलर सिस्टम (Hybrid Solar System) भी उपलब्ध हैं? इन तीनों की अलग-अलग खूबियां हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।
ऑफ़-ग्रिड (Off-Grid)
अगर ऑफ़-ग्रिड ऑफ़-ग्रिड (Off-Grid) सोलर सिस्टम की बात करें, तो यह सिस्टम बिजली ग्रिड पर निर्भर नहीं करता है। इसके अलावा, इसमें एक सोलर सिस्टम और एक बैटरी भी लगी होती है। दिन के समय इसमें जमा हुई अतिरिक्त बिजली का इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब घर में बिजली न हो। यह सिस्टम उन इलाकों के लिए खास तौर पर अच्छा है जहाँ बिजली का कनेक्शन उपलब्ध नहीं है।
ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम (On-Grid)
ऑन-ग्रिड (On-Grid) सोलर सिस्टम की बात करें तो यह सीधे मौजूदा बिजली ग्रिड से जुड़ा होता है। खास बात यह है कि इसमें आमतौर पर बैटरी की ज़रूरत नहीं पड़ती।
अगर आप अपने घर का बिजली बिल कम करना चाहते हैं और आपके इलाके में बिजली कम जाती है, तो यह सिस्टम आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
हाइब्रिड सिस्टम (Hybrid Solar System)
हाइब्रिड सोलर सिस्टम को ऑन-ग्रिड और ऑफ़-ग्रिड सिस्टम का मिला-जुला रूप कहा जा सकता है। सामान्य समय में, घर की बिजली की ज़रूरतें सोलर पैनल और ग्रिड की मदद से पूरी होती हैं। अगर बिजली चली जाती है, तो ज़रूरी उपकरण बैटरी से चलते हैं। अगर आपके इलाके में अक्सर और लंबे समय तक बिजली जाती है और आप अपने घर का बिजली बिल कम करना चाहते हैं, तो यह सोलर सिस्टम आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
सोलर पैनल (Solar Panel) खरीदने से पहले ध्यान देने वाली बातें
अपने घर की ज़रूरतों और अपने बजट के हिसाब से सोलर पैनल लगवाएं।
साथ ही, सबसे पहले यह देख लें कि आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह है या नहीं।
अगर आप किराए के घर में रहते हैं, तो आपको सोलर पैनल नहीं लगवाना चाहिए।
